फिरोज़ाबाद: थाना मक्खनपुर क्षेत्र बिल्टीगढ़ रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक पर सवार युवक गंभीर घायल
थाना खैरगढ क्षेत्र गांव जखारा निवासी देवेश पुत्र मनोज बाइक से मक्खनपुर जा रहा था। इसी दौरान थाना मक्खनपुर क्षेत्र बिल्टीगढ रोड पर दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गयी। जिसमें बाइक सवार देवेश गंभीर घायल हो गया। उसे आनन-फानन में उपचार के लिये जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार दिया।