फिरोज़ाबाद: भारतीय किसान यूनियन (स्वतंत्र) के बैनर तले दबरई जिला मुख्यालय पर अपनी मांगों को लेकर एकजुट हुए किसान, SDM को दिया ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (स्वतंत्र) के बैनर तले किसान दबरई स्थित जिला मुख्यालय पर अपनी मांगों को लेकर एकत्रित हुये। इस दौरान जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय को दिया। मांगों में पचवान स्थित कांशीराम कालोनी में काफी समय से नाली और सड़क निर्माण नहीं कराया गया है। पाइप लाइन लीकेज, वहां चिकित्सा कैम्प लगवाने, कालोनी में बिजली समस्या संग कई समस्याए रह्रीं।