खानपुर: सारोला कलां के गाडरवाड़ा नूरजी गाँव में भतीजे ने गंडासी से वार कर ताऊ की हत्या की, थाना पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा
सारोला कलां क्षेत्र के गाडरवाड़ा नूरजी गाँव मैं भतीजे ने गंडासी से वार कर ताऊ जगन्नाथ पुत्र कन्हैयालाल उम्र 65 वर्ष की हत्या कर दी। सारोला कलां थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। सारोला कलां थाना पुलिस ने आज शनिवार को सुबह 9:30 बजे के लगभग बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते ताऊ की छोटे भाई के बेटे ने गंडासी से वार कर हत्या कर दी ।