Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
No video available

गाय बचेगी तो धर्म बचेगा, राष्ट बचेगा, हमारी संस्कृति बचेगी... ~मेरा कार्य केवल गौ सेवा है जो में निरंतर अंतिम स्वांस तक गौ माता की लड़ाई ऐसे ही लड़ता रहूंगा।

3.4m views | Madhya Pradesh, India | Mar 21, 2022

MORE NEWS

प्राचीन पांडुलिपियों को दें डिजिटल पहचान, संरक्षण एवं डिजिटलीकरण के लिए नागरिक आगे आएं - कलेक्टर

प्ले स्टोर से ‘ज्ञान भारतम्’ ऐप डाउनलोड कर स्वयं भी कर सकते हैं पांडुलिपियों का पंजीयन
 
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित ज्ञान भारतम् पांडुलिपि मिशन के अंतर्गत जिले में प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपियों के सर्वेक्षण, दस्तावेजीकरण एवं डिजिटलीकरण कार्य को गति देने के लिए कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, मुरैना, श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

कलेक्टर के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सचिव, जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, मुरैना, श्री कमलेश कुमार भार्गव ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाकर प्राचीन मठों, मंदिरों, पुस्तकालयों, अभिलेखागारों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य संस्थानों में उपलब्ध हस्तलिखित पांडुलिपियों का सर्वेक्षण कराने तथा तीन दिवस के भीतर उनकी जानकारी निर्धारित पोर्टल पर अपलोड कराने के निर्देश दिए हैं।

निर्देशों में कहा गया है कि ग्राम पंचायत स्तर पर सचिवों एवं पटवारियों के माध्यम से व्यापक सर्वेक्षण अभियान संचालित किया जाए, जिससे क्षेत्र में उपलब्ध दुर्लभ एवं ऐतिहासिक महत्व की पांडुलिपियों की पहचान कर उनका दस्तावेजीकरण किया जा सके। अभियान के दौरान प्राप्त जानकारी जिला स्तर पर संकलित कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ज्ञान भारतम् मिशन का उद्देश्य देश की अमूल्य हस्तलिखित ज्ञान परंपरा एवं सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण, डिजिटलीकरण तथा भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित संधारण करना है। इसके माध्यम से दुर्लभ पांडुलिपियों को डिजिटल स्वरूप में संरक्षित कर शोधार्थियों एवं आमजन के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

नागरिक स्वयं भी कर सकते हैं पांडुलिपियों का पंजीयन

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने जिले के नागरिकों से विशेष अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति, परिवार, मंदिर, आश्रम, मठ, संस्था अथवा पुस्तकालय के पास कोई प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपि सुरक्षित है, तो वे उसके संरक्षण एवं डिजिटलीकरण के लिए आगे आएं। नागरिक प्ले स्टोर से ‘ज्ञान भारतम्’ ऐप डाउनलोड कर स्वयं भी अपनी पांडुलिपियों की जानकारी दर्ज कर सकते हैं तथा डिजिटलीकरण की प्रक्रिया में सहभागी बन सकते हैं।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पुरानी पांडुलिपियों का  दस्तावेजीकरण एवं डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। 
-
#morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

प्राचीन पांडुलिपियों को दें डिजिटल पहचान, संरक्षण एवं डिजिटलीकरण के लिए नागरिक आगे आएं - कलेक्टर प्ले स्टोर से ‘ज्ञान भारतम्’ ऐप डाउनलोड कर स्वयं भी कर सकते हैं पांडुलिपियों का पंजीयन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित ज्ञान भारतम् पांडुलिपि मिशन के अंतर्गत जिले में प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपियों के सर्वेक्षण, दस्तावेजीकरण एवं डिजिटलीकरण कार्य को गति देने के लिए कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, मुरैना, श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सचिव, जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, मुरैना, श्री कमलेश कुमार भार्गव ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाकर प्राचीन मठों, मंदिरों, पुस्तकालयों, अभिलेखागारों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य संस्थानों में उपलब्ध हस्तलिखित पांडुलिपियों का सर्वेक्षण कराने तथा तीन दिवस के भीतर उनकी जानकारी निर्धारित पोर्टल पर अपलोड कराने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि ग्राम पंचायत स्तर पर सचिवों एवं पटवारियों के माध्यम से व्यापक सर्वेक्षण अभियान संचालित किया जाए, जिससे क्षेत्र में उपलब्ध दुर्लभ एवं ऐतिहासिक महत्व की पांडुलिपियों की पहचान कर उनका दस्तावेजीकरण किया जा सके। अभियान के दौरान प्राप्त जानकारी जिला स्तर पर संकलित कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ज्ञान भारतम् मिशन का उद्देश्य देश की अमूल्य हस्तलिखित ज्ञान परंपरा एवं सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण, डिजिटलीकरण तथा भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित संधारण करना है। इसके माध्यम से दुर्लभ पांडुलिपियों को डिजिटल स्वरूप में संरक्षित कर शोधार्थियों एवं आमजन के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। नागरिक स्वयं भी कर सकते हैं पांडुलिपियों का पंजीयन कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने जिले के नागरिकों से विशेष अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति, परिवार, मंदिर, आश्रम, मठ, संस्था अथवा पुस्तकालय के पास कोई प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपि सुरक्षित है, तो वे उसके संरक्षण एवं डिजिटलीकरण के लिए आगे आएं। नागरिक प्ले स्टोर से ‘ज्ञान भारतम्’ ऐप डाउनलोड कर स्वयं भी अपनी पांडुलिपियों की जानकारी दर्ज कर सकते हैं तथा डिजिटलीकरण की प्रक्रिया में सहभागी बन सकते हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पुरानी पांडुलिपियों का दस्तावेजीकरण एवं डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। - #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

Morena, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

एक ही मंच से विभिन्न योजनाओं का लाभ एवं जनसमस्याओं के समाधान हेतु जनकल्याण शिविर आयोजित

बानमौर, मुरैना, अंबाह एवं पोरसा में प्राप्त आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण

शासन की मंशा के अनुरूप पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में लगातार जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में शनिवार को नगर पंचायत बानमौर, जनपद पंचायत मुरैना, नगर निगम मुरैना (टाउन हॉल), जनपद पंचायत अंबाह (पचासा मैदान) तथा जनपद पंचायत पोरसा (नागाजी तालाब के समीप) जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया गया।

शिविरों में बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों में नगर पंचायत बानमौर में 110, जनपद पंचायत मुरैना में 69, नगर निगम मुरैना में 43, जनपद पंचायत अंबाह में 1,220 तथा जनपद पंचायत पोरसा में 435 आवेदन शामिल रहे।

शिविरों में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा आवेदनों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर अधिकांश मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत लाभ भी वितरित किए गए। इस दौरान पेंशन स्वीकृति पत्रों सहित अन्य योजनाओं के हितलाभ प्रदान कर पात्र नागरिकों को लाभान्वित किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इन जनकल्याण शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

एक ही मंच से विभिन्न योजनाओं का लाभ एवं जनसमस्याओं के समाधान हेतु जनकल्याण शिविर आयोजित बानमौर, मुरैना, अंबाह एवं पोरसा में प्राप्त आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण शासन की मंशा के अनुरूप पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में लगातार जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में शनिवार को नगर पंचायत बानमौर, जनपद पंचायत मुरैना, नगर निगम मुरैना (टाउन हॉल), जनपद पंचायत अंबाह (पचासा मैदान) तथा जनपद पंचायत पोरसा (नागाजी तालाब के समीप) जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों में नगर पंचायत बानमौर में 110, जनपद पंचायत मुरैना में 69, नगर निगम मुरैना में 43, जनपद पंचायत अंबाह में 1,220 तथा जनपद पंचायत पोरसा में 435 आवेदन शामिल रहे। शिविरों में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा आवेदनों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर अधिकांश मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत लाभ भी वितरित किए गए। इस दौरान पेंशन स्वीकृति पत्रों सहित अन्य योजनाओं के हितलाभ प्रदान कर पात्र नागरिकों को लाभान्वित किया गया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इन जनकल्याण शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं। - #JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

Morena, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जिलेभर में सघन अभियान जारी

संयुक्त टीमों द्वारा रात्रिकालीन गश्त, निरीक्षण एवं प्रभावी कार्रवाई

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा प्रतिदिन रात्रि 7 बजे से मध्यरात्रि तक संवेदनशील क्षेत्रों में सघन निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है।     
 कलेक्टर श्री जांगिड़ द्वारा समस्त अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा जिले की सीमाओं से होकर किसी भी प्रकार का अवैध रेत परिवहन न होने दिया जाए। अंतरजिला सीमाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार एवं थाना प्रभारियों को संयुक्त रूप से क्षेत्र भ्रमण कर सतत निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।  
 अभियान के अंतर्गत थाना चिन्नौनी क्षेत्र के ग्राम पहारपुरा एवं करजौनी में एसडीएम सबलगढ सुश्री मेघा तिवारी, तहसीलदार एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा संयुक्त भ्रमण कर ग्रामीणों को अवैध खनन के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया तथा जागरूकता संबंधी समझाइश दी गई। 
 रात्रिकालीन गश्त के दौरान चिन्नौनी थाना क्षेत्र में चम्बल एवं राजस्व दल द्वारा संयुक्त रूप से निगरानी रखी गई। झुण्डपुरा नहर क्षेत्र में तहसीलदार सबलगढ़ एवं थाना प्रभारी चिन्नौनी द्वारा ड्रमों में मिट्टी एवं बालू भरवाकर बैरिकेडिंग एवं चेकिंग प्वाइंट स्थापित किए गए, जिससे अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।   
 इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा के साथ जौरा एसडीएम श्री शुभम शर्मा ने देवगढ़ थाना क्षेत्र के गुड़ा घाट में भी रात्रिकालीन गश्त एवं निगरानी की। 
 एसडीएम मुरैना श्री बीएस कुशवाह के नेतृत्व में टेकरी प्वाइंट पर चेकिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करते हुए आवश्यक ड्रम एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।         
 एसडीएम अम्बाह श्री रामनिवास सिकरवार द्वारा अम्बाह तहसील के मल्हन का पुरा घाट सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। संयुक्त दलों द्वारा घेर, वीलपुर, कुथियाना सहित विभिन्न गांवों एवं घाट क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।  
 कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने कहा है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी मैदानी अधिकारियों को सक्रिय रहकर समन्वित एवं परिणाममूलक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।
-
#JansamparkMP #Morena #morena2026 #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जिलेभर में सघन अभियान जारी संयुक्त टीमों द्वारा रात्रिकालीन गश्त, निरीक्षण एवं प्रभावी कार्रवाई कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा प्रतिदिन रात्रि 7 बजे से मध्यरात्रि तक संवेदनशील क्षेत्रों में सघन निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री जांगिड़ द्वारा समस्त अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा जिले की सीमाओं से होकर किसी भी प्रकार का अवैध रेत परिवहन न होने दिया जाए। अंतरजिला सीमाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार एवं थाना प्रभारियों को संयुक्त रूप से क्षेत्र भ्रमण कर सतत निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के अंतर्गत थाना चिन्नौनी क्षेत्र के ग्राम पहारपुरा एवं करजौनी में एसडीएम सबलगढ सुश्री मेघा तिवारी, तहसीलदार एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा संयुक्त भ्रमण कर ग्रामीणों को अवैध खनन के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया तथा जागरूकता संबंधी समझाइश दी गई। रात्रिकालीन गश्त के दौरान चिन्नौनी थाना क्षेत्र में चम्बल एवं राजस्व दल द्वारा संयुक्त रूप से निगरानी रखी गई। झुण्डपुरा नहर क्षेत्र में तहसीलदार सबलगढ़ एवं थाना प्रभारी चिन्नौनी द्वारा ड्रमों में मिट्टी एवं बालू भरवाकर बैरिकेडिंग एवं चेकिंग प्वाइंट स्थापित किए गए, जिससे अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा के साथ जौरा एसडीएम श्री शुभम शर्मा ने देवगढ़ थाना क्षेत्र के गुड़ा घाट में भी रात्रिकालीन गश्त एवं निगरानी की। एसडीएम मुरैना श्री बीएस कुशवाह के नेतृत्व में टेकरी प्वाइंट पर चेकिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करते हुए आवश्यक ड्रम एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। एसडीएम अम्बाह श्री रामनिवास सिकरवार द्वारा अम्बाह तहसील के मल्हन का पुरा घाट सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। संयुक्त दलों द्वारा घेर, वीलपुर, कुथियाना सहित विभिन्न गांवों एवं घाट क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने कहा है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी मैदानी अधिकारियों को सक्रिय रहकर समन्वित एवं परिणाममूलक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। - #JansamparkMP #Morena #morena2026 #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

Morena, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

गाय बचेगी तो धर्म बचेगा, राष्ट बचेगा, हमारी संस्कृति बचेगी... ~मेरा कार्य केवल गौ सेवा है जो में निरंतर अंतिम स्वांस तक गौ माता की लड़ाई ऐसे ही लड़ता रहूंगा। - Madhya Pradesh News