मुरैना में पुलिस को खुली चुनौती! युवक ने थाने के सामने हेड कांस्टेबल से छीनी अपनी रायफल, वर्दीधारियों से धक्का-मुक्की
मुरैना। वीरांगना झलकारी बाई की 196वीं जयंती पर माहौर समाज द्वारा निकाले जा रहे चल समारोह में जमकर हंगामा हो गया। एमएस रोड स्थित ओवरब्रिज चौराहे पर एक युवक निजी रायफल लहराते हुए डांस कर रहा था। पुलिसकर्मी ने उसे रोककर रायफल अपने कब्जे में ली तो समारोह में शामिल युवकों की भीड़ ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने धक्का-मुक्की करते हुए हेड कांस्टेबल के हाथ से रायफल छीन ली। हैरानी की बात यह है कि पूरी घटना स्टेशन रोड थाने के ठीक सामने हुई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है
#morena #मुरैना #पुलिस #समाचार #खबर