सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सिरोंजा के पास फोरलाइन पर शनिवार-रविवार दरमियानी रात करीब 12 बजे हुए हमले में प्रदीप पांडे की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा रचित पांडे गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में हुए विवाद के बाद अनिल पांडे, अभय पांडे, प्रथम दुबे सहित अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।