गड़हनी: सहंगी में अतिक्रमण हटने से ग्रामीणों में खुशी, वहीं काउप में रास्ते के अभाव में बैरंग लौटी अतिक्रमण टीम
गड़हनी प्रखंड के सहंगी गांव के सीओ दीपा कुमारी के नेतृत्व में दल बल के साथ जाकर रास्ते से अतिक्रमण हटाया गया।वही काउप गांव के स्थल पर जाने का रास्ता नहीं होने के कारण अतिक्रमण टिम को वापस लौटना पड़ा, लेकिन सीओ के अतिक्रमण किए गए व्यक्ति से जल्द अतिक्रमण हटाने को कहा है। दोनो गांवों से ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने को लेकर लोक शिकायत निवारण में आवेदन दिया था।