खींवसर: खींवसर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना कल सुबह आठ बजे से होगी, तैयारियों को आज दिया गया अंतिम रूप
नागौर जिले के खींवसर में हुए विधानसभा उपचुनाव को लेकर कल शनिवार को मतगणना होगी। वहीं आज शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि कल सुबह आठ बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। जिसमें पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी और उसके बाद साढ़े आठ बजे ईवीएम की गिनती शुरू होगी।