भगवानपुर: भगवानपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने एक युवक पर गाली-गलौज और छेड़छाड़ का आरोप लगाया, मुकदमा दर्ज
भगवानपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर छेड़छाड़ और गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि क्षेत्र में उनकी एक दुकान है। एक युवक उनकी दुकान पर आया था। जिसने महिला के साथ छेड़छाड़ और गाली गलौज की है। महिला ने पुलिस से आरोपी पर कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शन्नूवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।