भगवानपुर: खानपुर गांव निवासी युवक ने 3 युवकों पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर तीन युवकों पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट की है। साथ ही जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।