जमुई: बरियारपुर गांव में बिच्छु के डंक से एक महिला की बिगड़ी तबियत, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 1, 2024 जमुई जिले के बरियारपुर गांव में सोमवार की शाम बिच्छू ने इंदु सिंह के हाथ में डंक मार दी। जिससे महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। उसके बाद परिजन द्वारा महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर अभिषेक गौरव के द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल महिला की हालत सामान्य बनी हुई है।