जमुई: पुरानी बाजार में बदमाशों के द्वारा दुकानदार के साथ मारपीट करने का वीडियो सीसीटीवी में हुआ कैद, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Apr 1, 2024 पुरानी बाजार में शुभ जावेलर्स के दुकानदार पीयूष कुमार के साथ बदमाशों द्वारा मारपीट करने की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस का वीडियो सोमवार की शाम सामने आया है। वीडियो में बदमाश मारपीट करते हुए साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि इस वीडियो के आधार पर टाउन थाना की पुलिस एफआईआर दर्ज कर बदमाशों की तालाश में जुटी हुई है।