जमुई: सड़क दुर्घटना में मृतक परिवार को नहीं मिला न्याय तो वोट का होगा बहिष्कार, बिहारी मोहल्ला वासियों ने जताया आक्रोश
Jamui, Jamui | Apr 1, 2024 बिते 21 मार्च को नरियाना के पास ट्रैक्टर की ठोकर से दो लोगों की मृत्यु मामले में सोमवार को बिहारी मोहल्ला में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान प्रदीप कुमार सिंह ने कहा की दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु से पुरे मोहल्ला में मातम छाया हुआ है। अबतक न ट्रैक्टर को पकड़ा गया और न ही मृतक के परिजन को मुआवजा मिला है। अगर न्याय नहीं मिली तो वोट का बहिष्कार किया जाएगा।