जमुई: पुरानी बाजार में स्वर्ण व्यवसायी से हुए मारपीट मामले में 3 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी हुई दर्ज
Jamui, Jamui | Apr 1, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में स्वर्ण व्यवसायी पीयूष कुमार के साथ मारपीट करने के मामले में पीड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर टाउन थाने में 3 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। टाउन थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मारपीट के दौरान अभियुक्त की फोटो सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।