जमुई: टाउन थाना क्षेत्र के भछियार मोहल्ले में आपसी विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच हुई मारपीट, 3 लोग हुए घायल
Jamui, Jamui | Apr 1, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के भछियार मोहल्ले में आपसी विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान 3 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायलों की पहचान भछियार निवासी अर्जुन दास की पत्नी ममता देवी, राजेंद्र दास का पुत्र सौरभ दास तथा मुन्नीलाल दास की पत्नी किरण दास के रूप में की गई है।