नीम का थाना: नीमका थाना के छोटी जमात में बालाजी मेले का हुआ आयोजन, कुश्ती दंगल में विजेता पहलवानों को किया पुरस्कृत
नीमकाथाना छोटी जमात में बालाजी मेले का आयोजन शुक्रवार को बड़ी धूमधाम के साथ किया गया। इस मेले में कुश्ती दंगल का भी आयोजन हुआ। दंगल मे बड़ी संख्या में क्षेत्र के पहलवानों ने अपने दांव पेच दिखाएं । वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वाह करते हुए ग्रामीणजनों द्वारा मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया।