नीम का थाना: परशुराम जन्मोत्सव के लिए नीम का थाना में भगवान गणेश को दिए पीले चावल किया आमंत्रित 10 मई को जन्मोत्सव पर होगी शोभायात्रा
नीमकाथाना मे भगवान गणेश जी को पीले चावल व आमंत्रण-पत्र देकर किया आमंत्रित किया गया मौका था परशुराम जन्मोत्सव पर निकलने वाली शोभायात्रा निर्विघ्न सम्पन्न हो। इसके लिए विप्र बन्धुओ ने भगवान गणेश जी को रिद्धि -सिद्धि सहित पधारने के लिए आमंत्रित-पत्र एवं पीले चावल अर्पित किए। महंत पंडित सत्यनारायण जोशी, जगदीश प्रसाद, रमेश व मनोज गौड ने मंत्रोच्चारण कर पुजा की।