नीम का थाना: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को डाबला पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी युवक से पूछताछ जारी
नीमकाथाना नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी युवक को डाबला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। डाबला पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी को महज तीस घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। थाना अधिकारी महेंद्र मीणा ने बताया की महिला अत्याचार की गंभीरता को देखते हुए आरोपी राकेश चोल्डा को गिरफ्तार कर लिया है।