नीम का थाना: नीमकाथाना जिला कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक मे लंबित मामलों का शिध्र निस्तारण करने के लिए निर्देश
नीमकाथाना जिला कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर लंबित मामलों को जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही अतिक्रमण पर कार्रवाई करने को कहा।नीमकाथाना जिला कलेक्टर शरद मेहरा की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर शरद मेहरा ने सभी अधिकारियों से राजस्व मामलों की प्रगति रिपोर्ट ली ।