झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग के निर्देश पर बुधवार को 1:00 बजे समसेरा पंचायत में मुखिया द्वारा बाल सभा एवं महिला सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुखिया सुरजन बड़ाईक ने बताया कि बाल श्रम बच्चों में शिक्षा सुरक्षा पोषण टीकाकरण आदि चीजों को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं की भूमिका होगी ।जिसको लेकर महिला सभा का भी आयोजन किया गया है।