मुगलसराय: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सर्राफा बाजार में चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में संदिग्धों व अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने हेतु बैरियर लगाकर चेकिंग कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। सोमवार शाम को जनपद के समस्त थानों द्वारा सर्राफा बाजार में वाहन चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों को चिन्हित कर उन पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।