पथरगामा: पथरगामा बालिका उच्च विद्यालय पथरगामा में छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर मनाई दीपावली।
बालिका उच्च विद्यालय पथरगामा में दीपावली के अवसर पर प्रधानाध्यापक अनिल यादव के निगरानी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न रंगों एवं आकर्षक डिजाइनों से सुंदर रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।