मंडला: इनर व्हील क्लब मंडला मैकल की अध्यक्ष बनीं अनीता गोयल, पिन पहनाकर सौंपा पदभार
Mandla, Mandla | Jul 28, 2026 इनर व्हील क्लब मंडला मैकल का गरिमामय पदस्थापना समारोह स्थानीय होटल के हॉल में संपन्न हुआ। मंगलवार 11.30 बजे
समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष श्रद्धा तपा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष अनीता गोयल को पिन पहनाकर पदभार सौंपा। साथ ही नई कार्यकारिणी एवं सदस्याओं को भी दायित्व दिए गए।
मुख्य अतिथि अनुराधा चौरसिया ने क्लब की समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण की सराहना की।