गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया कॉलेज में छात्रा के कूदने पर एबीवीपी का गुस्सा, प्राचार्य का पुतला दहन कर दी आंदोलन की चेतावनी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) गया महानगर इकाई ने गया कॉलेज में छात्रा के साथ हुई कथित मानसिक प्रताड़ना और उसके बाद छात्रा द्वारा भवन से छलांग लगाने की घटना को लेकर शुक्रवार को 5 बजे जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। घटना के विरोध में परिषद कार्यकर्ताओं ने गया कॉलेज मुख्य द्वार पर प्राचार्य का पुतला दहन कर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।