इटाढ़ी: इटाढ़ी, धनसोई और आसपास के इलाकों में बदला मौसम, तेज हवा और बारिश के साथ ओलावृष्टि
Itarhi, Buxar | May 4, 2026 इटाढ़ी धनसोई समेत आसपास के इलाकों में अचानक मौसम ने करवट ले ली। आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते तेज हवा के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई, जिससे आमजन के साथ किसानों की चिंता बढ़ गई। तेज हवा के कारण कई जगह पेड़ की डालियां टूटकर गिर गईं, जबकि सड़कों पर जलजमाव की स्थिति भी देखी गई।