गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शबीना कॉलोनी में पुलिस ने समय रहते बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर 18 फरवरी को छापेमारी कर सात बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से देशी पिस्टल, कारतूस, चाकू, भुजाली, बेस बैट, लोहे का चापड़, एक स्कॉर्पियो वाहन और 22,500 रुपये नकद बरामद हुए।