अकलतरा पुलिस ने सार्वजनिक जगह में शराब का सेवन करने वाले धर्मा सिन्हा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है। दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अकलतरा के मेन रोड में एक व्यक्ति के द्वारा शराब का सेवन किया जा रहा है।