रामगंजमण्डी: सातलखेड़ी में राशन लेने पहुंची महिला ने डीलर पर धक्का देकर गिराने का आरोप लगाया, विभाग ने कहा- ऐसी घटना नहीं हुई
रामगंजमंडी क्षेत्र के सातलखेड़ी से राशन वितरण को लेकर विवाद का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक महिला ने राशन डीलर पर धक्का-मुक्की कर दुकान की सीढ़ियों से नीचे गिराने का आरोप लगाया है। शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे महिला से मिली जानकारी के वह लंबे समय से राशन नहीं मिलने की समस्या से परेशान है और राशन लेने पहुंची थी, जहां डीलर से विवाद हो गया।