पटियाली: पटियाली पुलिस ने दरियावगंज से 45 पव्वा अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर को दबोचा
पटियाली पुलिस ने दरियावगंज स्थित राजबहादुर वाली गली से सतीश कश्यप पुत्र रमेश कश्यप निवासी ककराला को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 45 पव्वा अवैध देशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह व टीम ने की।