घाटशिला: गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक ने अनुमंडल सभागार में की समीक्षा बैठक
अनुमंडल कार्यालय घाटशिला के सभागार में शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर विभिन्न विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अनुमंडल पदाधिकारी सतवीर रजक ने विद्यालय वार गणतंत्र दिवस समारोह में परेड तथा झांकी में भाग लेने वाले विद्यालयों से विस्तृत जानकारी लिया।