घाटशिला: घाटशिला प्रखंड सभागार में प्रमुख सुशीला टुडू की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक
घाटशिला प्रखंड कार्यालय सभागार घाटशिला में शुक्रवार को प्रमुख सुशीला टुडू की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई. पंचायत समिति सदस्यों ने बैठक के दौरान पिछली बैठक में लिए गए प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कहा कि कई विभाग द्वारा प्रस्तावों पर कार्य नहीं किया है। बैठक में अतिक्रमण का मुद्दा चर्चा का विषय बना रहा।