घाटशिला: घाटशिला लैंपस के अध्यक्ष शांखो मुर्मू की अध्यक्षता में की गई धान खरीददारी की शुरुआत
घाटशिला लैंपस में शुक्रवार को लैंपस अध्यक्ष शांखो मुर्मू की उपस्तिथि में धान खरीददारी की शुरुआत की गई। इस मौके पर दामपाड़ा क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू तथा जिला बीस सूत्री सदस्य काल्टू चक्रवर्ती की उपस्थिति में किसानों ने लैंपस में धान बेचना प्रारंभ किया। गोपालपुर निवासी प्रशांत सिंह नामक किसान ने लैंपस में 11 क्विंटल 66 किलो धान बेचा। जिसका मूल्य प्रति क्विंटल 2300 रुपया है।