तृतीय नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ :
62 खण्डपीठों के माध्यम से होगा 91 हजार से अधिक लंबित व प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का सौहार्दपूर्ण निराकरण
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के दिशा-निर्देशों के अनुक्रम तथा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में आगामी
आज तृतीय नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ हुआ।
जिला न्यायालय भोपाल एवं तहसील न्यायालय बैरसिया में वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। पक्षकारों को सुलभ, त्वरित एवं सर्वसमावेशी न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला न्यायालय भोपाल, तहसील न्यायालय बैरसिया, कुटुम्ब न्यायालय, श्रम न्यायालय तथा रेरा सहित संपूर्ण जिले में लगभग 62 समर्पित खण्डपीठों का गठन किया गया है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#Bhopal
Bhopal, Madhya Pradesh | Sep 12, 2026