लंबे समय बाद खिलाड़ियों के लिए खुला कंडोलिया ग्राउंड, बच्चों की खेल प्रैक्टिस फिर शुरू
पौड़ी का कंडोलिया ग्राउंड लंबे समय से बंद रहने के बाद एक बार फिर खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए खोल दिया गया है। ग्राउंड खुलने से बच्चों और स्थानीय खिलाड़ियों में उत्साह है। अब बच्चे रोजाना की तरह मैदान में पहुंचकर विभिन्न खेलों की प्रैक्टिस कर सकेंगे।