पौड़ी-श्रीनगर मोटरमार्ग पर हादसा, वाहनों में सवार सभी लोग सुरक्षित
पौड़ी-श्रीनगर मोटरमार्ग पर बुधवार को टाटा पंच और टाटा सूमो की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और दोनों वाहनों में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।