चित्तौड़गढ़: डीजे चेंबर में अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक में बंदियों को जमानत पर रिहा करने और जिला जेल की समस्याओं पर हुई चर्चा
विचाराधीन बंदियों केें संबंध में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश ओमी पुरोहित की अध्यक्षता में अन्डर ट्रॉयल रिव्यु कमिटी की बैठक आयोजित की गई। डीजे चेंबर में हुई बैठक में बंदियों को जमानत पर रिहा करने पर चर्चा की गई। प्राधिकरण सचिव भानु कुमार ने बताया कि जिला कारागृह की अन्य समस्याओं पर भी विचार विमर्श हुआ।