देहरादून: सीएम धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में चल रही धामी कैबिनेट की बैठक
सीएम धामी की अध्यक्षता में धामी मंत्रिमंडल की बैठक चल रही है। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है। इस दौरान कई विभागों की नियमावली में भी संशोधन हो सकता है। सर्विस सैक्टर पॉलिसी का प्रस्ताव भी कैबिनेट में लाया जाएगा। कर्मचारियों के डीए समेत कई मुद्दों पर मुहर लग सकती है। चारधाम यात्रा की तैयारी पर चर्चा हो सकती है।