पटियाली: सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र से युवती का अगवा किया गया, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस को तहरीर देते हुए एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसके साले की 18 वर्षीय बेटी को दियौरैया निवासी इशू बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। आरोप है कि इसमें उमेश चंद्र और राधा का भी सहयोग है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।