चिनिया: पुल के नीचे बोरी में बंद शव की खबर से मचा हड़कंप, खोलते ही निकला कुत्ते का शव।
Chinia, Garhwa | Aug 14, 2026 चिनिया थाना क्षेत्र के रानीचेरी पुल के नीचे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नदी के बीचो-बीच एक बोरी में बंद शव के आकार की संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। बोरी से तेज दुर्गंध आ रही थी। देखते ही देखते खबर पूरे इलाके में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। हर किसी को आशंका थी कि बोरी के अंदर किसी व्यक्ति का शव हो सकता है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बिकू कुमार राज