ग्राम कोरगुड़ा में बिना शासकीय अनुमति मेडिकल कैंप लगाने की तैयारी कर रहे चार लोगों पर बालोद पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से वाहन क्रमांक CG 07 AQ 7352 सहित RETROS कंपनी की बड़ी मात्रा में दवाइयां, हेल्थ एवं सप्लीमेंट प्रोडक्ट, लैपटॉप, प्रिंटर, मशीन व अन्य सामान जब्त किया।
पुलिस के अनुसार चारों लोग मेडिकल कैंप लगाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पूछताछ में वैध अनुमति या संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। मामले में धारा 106 BNSS के तहत कार्रवाई करते हुए कुल करीब ₹7,18,597 की सामग्री जब्त की गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
#healthawareness #fraud #viral #trendingreel #hospital
Dondi Luhara, Balod | Oct 4, 2026