सहजनवा: पिपरौली ग्राम पंचायत में स्थित लोक शिक्षा केंद्र भवन पर सफाई कर्मी का कब्जा
पिपरौली ब्लॉक क्षेत्र के पिपरौली ग्राम पंचायत में स्थित लोक शिक्षा केंद्र में प्राइवेट सफाई कर्मी का परिवार कब्जा जमा कर बैठा है । इसलिए लोक शिक्षा केंद्र पिपरौली में बेमतलब साबित हो रहा है । ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदारों से की, लेकिन सफाई कर्मी अभी भी शिक्षा केंद्र पर काबिज बना हुआ है ।