सहजनवा: गीडा की फैक्ट्री से बढ़ते हुए प्रदूषण को लेकर एन.जी.टी. ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब
सहजनवा तहसील के गीडा क्षेत्र में स्थापित अंकुर उद्योग की सरिया फैक्ट्री को एन.जी.टी. ने नोटिस जारी किया है । प्रदूषण से सहजनवा क्षेत्र के नागरिकों को दिक्कत बताते हुए दाखिल वाद में जारी इस नोटिस की सुनवाई 3 जनवरी 2025 को होगी । फैक्ट्री प्रबंधन और प्रदूषण बोर्ड के साथ प्रदेश सरकार से भी मांगा गया जवाब ।