सहजनवा: हरपुर दलित बस्ती में जलजमाव की समस्या पर ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन, प्रधान को सौंपा गया ज्ञापन
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के हरपुर दलित बस्ती के मुख्य मार्ग पर बिगत पांच वर्षों से जमा हो रहे गंदे नाली के पानी और बरसात के पानी के निकासी की मांग को लेकर हरपुर गांव के ग्रामीणों ने ध्यानचंद के नेतृत्व में मंगलवार को पानी मे खड़े होकर प्रदर्शन किया, और प्रधान को ज्ञापन सौंप जल निकासी व्यवस्था की मांग की ।