भीलवाड़ा: श्रमिक हितों एवं कल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा, श्रम सेतु और लेबर चौक एप्लीकेशन की दी जानकारी
भीलवाड़ा। उप श्रम आयुक्त की अध्यक्षता में गुरुवार को कार्यालय उप श्रम आयुक्त में विभिन्न श्रमिक यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ मासिक "मजदूर संवाद" बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में श्रमिकों से संबंधित विभिन्न समस्याओं, चुनौतियों एवं उनके समाधान के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।