शाहबाद: नया गांव की रहने वाली महिला ने पति पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया, रिपोर्ट दर्ज
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नया गांव निवासी महिला ने पति पर मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में पति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने सोमवार शाम पांच बजे रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता फुलनदेवी उर्फ गीता पत्नी चमन प्रकाश के अनुसार पति दुकान पर जबरन शराब बिकवाने की कोशिश कर रहा है।