सिकंदराराऊ: नवापुर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला मथुरा के युवक का शव, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम के लिए
मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक पर नवापुर के पास एक युवक का शव मिला जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान मोहम्मद अबरार के रूप में हुई। वह मथुरा के डीग गेट, गोविंदपुर स्थित नई बस्ती का रहने वाला था। मृतक के परिजन मलिक ने बताया कि अबरार अपने घर से बदायूं के लिए निकला था।