बांधवगढ़: उमरिया में 27 सितंबर को लगेगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर, अधिकारी करेंगे सभी वार्डों का भ्रमण
उमरिया जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 27 सितंबर को नगर पालिका क्षेत्र उमरिया में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में अधिकारियों द्वारा भ्रमण कर विभिन्न समस्याओं और शिकायतों की जानकारी ली जाएगी। अधिकारियों के वार्ड भ्रमण के बाद रानी दुर्गावती भवन, उमरिया में शिविर आयोजित किया जाएगा।