कुलपहाड़: इटौराबुजुर्ग से वारंटी अभियुक्त को महोबकंठ पुलिस ने किया गिरफ्तार
उपनिरीक्षक अजय प्रताप सिंह ने हमराह आरक्षी मनीष कुमार के साथ कार्रवाई करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट कुलपहाड़ द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में किशोरी अहिरवार पुत्र भगवानदास अहिरवार निवासी ग्राम इटौराबुजुर्ग थाना महोबकंठ को उसके घर से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा संख्या 553/2024, अपराध संख्या 15/2024 धारा 323, 504 व 506 भादवि के तहत वारंट जारी था।