चित्रकूट के लिए गर्व की खबर। जनपद के भरतकूप थाना क्षेत्र के ग्राम टिटिहरा निवासी अनिल शुक्ला भारतीय थल सेना में नायब सूबेदार (जेसीओ) बन गए हैं। कठिन परिश्रम और लगन के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल कर अपने परिवार के साथ-साथ पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
आई.एन.आई. राष्ट्रीय एकता संस्थान, पुणे से छह माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद जब अनिल शुक्ला अपने गांव पहुंचे, तो ग्रामीणों और परिजनों ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला।
इस मौके पर ग्रामीणों ने उनकी सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक मौजूद रहे।
अनिल शुक्ला ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग को देते हुए कहा कि देश सेवा करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है।