चित्रकूट में बाढ़ का पानी तो उतर गया... लेकिन बाढ़ पीड़ितों की परेशानियां अभी भी खत्म नहीं हुई हैं। मुआवजे की मांग को लेकर आज पहाड़ी ब्लॉक के चौरा गांव के सैकड़ों ग्रामीण सीधे जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की चौखट पर पहुंच गए।
ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ से प्रभावित होने के बावजूद कई पात्र परिवारों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। उनका कहना है कि प्रशासनिक सर्वे में कई लोगों के नाम छूट गए, जिससे वे सरकारी राहत से वंचित रह गए हैं।
वहीं दूसरी ओर ग्राम प्रधान का कहना है कि प्रशासन द्वारा चिन्हित बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित की जा चुकी है। यदि कोई वास्तविक पात्र व्यक्ति छूट गया है तो उसकी भी जांच कर उसे लाभ दिलाया जाना चाहिए।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है... क्या सभी बाढ़ पीड़ितों को उनका हक मिलेगा? क्या छूटे हुए परिवारों को मुआवजा मिलेगा? इन सवालों के जवाब का इंतजार पूरे चौरा गांव को है।
फिलहाल, जिला प्रशासन से ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच कर सभी पात्र बाढ़ प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की है।
रिपोर्ट दिनेश सिंह कुशवाहा
Daily 24 bharat Chitrakoot